फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कार पेड़ से टकराई, एक बुजुर्ग की मौत, चार घायल

विज्ञापन
कुपवाड़ा में हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
विज्ञापन
कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में वीरवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चालक कार से अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गगल के रहने वाले फरीद अहमद मीर कार लेकर वावोरा से कुपवाड़ा की ओर जा रहे थे। वावोरा के मुख्य चौक के पास चालक ने गाड़ी से अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद गाड़ी एक पेड़ से साथ जा टकराई। इस हादसे में चालक सहित पांच लोग घायल हुए। अन्य घायलों में गगल के रहने वाले गुलाम नबी मीर (65), सलीम अहमद मीर (55), मुक्ति बेगम (70) और हुस्ना बेगम (65) शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल सोगाम और कुपवाड़ा ले जाया गया। एसडीएच कुपवाड़ा में इलाज के दौरान गुलाम नबी मीर की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें