- मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अभी तापमान और बढ़ेगा
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में बुधवार को मौसम साफ रहा। सुबह से तेज धूप निकली जिसके बार अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चला गया। न्यूनतम तापमान पहले से सामान्य से अधिक चल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अभी तापमान और बढ़ेगा। वीरवार शाम को हल्की बारिश की संभावना बन रही है।
बुधवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा जो सामान्य है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार 23 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा, लेकिन कुछ जगहों पर हल्की बारिश की छोटी-मोटी बौछारें पड़ने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। 24-25 अप्रैल को आंशिक रूप से या आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और कुछ जगहों पर देर दोपहर या शाम के समय तेज हवाएं चल सकती हैं।
26 अप्रैल को दोपहर के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और तेज हवाएं चल सकती हैं। 27-28 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा। 29-30 अप्रैल को देर दोपहर के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और तेज हवाएं चल सकती हैं।