फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: दिन में धूप से राहत, रातें हुईं और ठंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक ही दिन में 4 डिग्री कम हुआ न्यूनतम तापमान, कुछ दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी के मैदानी इलाकों में शनिवार देर रात हल्की बारिश हुई। रविवार को सुबह से सूरज की बादलों के साथ लुकाछिपी चलती रही। दोपहर में थोड़ी देर के लिए निकली धूप ने राहत दी लेकिन रात का पारा 4 डिग्री तक कम हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 16 से 20 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।
रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक है। यह शनिवार के मुकाबले 4.1 डिग्री कम है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 1.9 डिग्री कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें