फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: घाटी में दिनभर तेज धूप के बाद बदला मौसम, आंधी के बाद हुई हल्की बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
- आज से 19 अप्रैल के बीच पश्चिमी विक्षोभ का कश्मीर में देखने को मिलेगा असर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। लगातार तल्ख हो रहे मौसम ने वीरवार को करवट ली। दिनभर की तेज धूप के बाद शाम को तेज आंधी चली। देर शाम हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को कश्मीर और जम्मू संभाग के कुछ स्थानों पर शाम के समय बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
इसके साथ ही कुछ स्थानों पर तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) और ओलावृष्टि भी हो सकती है। वीरवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा जो सामान्य है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 17-19 अप्रैल को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। दोपहर के बाद या शाम के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 20-24 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें