फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मुगल रोड इलाके में ताजा बर्फबारी के बाद आवाजाही बंद

विज्ञापन
ताजा बर्फबारी के बाद मुगल रोड। संवाद
विज्ञापन
- घाटी में सबसे ठंडे इलाके सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम रहे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर में पहाड़ों पर बुधवार को फिर से बर्फबारी हुई। ताजा बर्फबारी से शोपियां के ऐतिहासिक मुगल रोड इलाके के पीर गली, दुबजन और लाल गुलाम इलाकों से गुजरने वाली सड़क पर ट्रैफिक आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। वहीं घाटी में सबसे ठंडे इलाके सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम रहे।
मैदानी इलाकों में रात की ठंड से थोड़ी राहत मिली है, वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी सर्दी और बढ़ेगी। शोपियां के प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी के कारण मुगल रोड इलाके के ऊपरी हिस्सों में सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। दृश्यता काफी कम हो गई है। इन स्थितियों से वाहनों की आवाजाही के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया जिस कारण प्रशासन को अगली सूचना तक दोनों तरफ से सड़क को ट्रैफिक के लिए बंद करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रशासन ने यात्रियों, ट्रांसपोर्टरों और पर्यटकों को प्रभावित इलाकों से अनावश्यक यात्रा से बचने और समय-समय पर जारी ट्रैफिक सलाह का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है। लोगों से सतर्क रहने और सड़क की स्थिति के बारे में आधिकारिक घोषणाओं से अपडेट रहने का भी आग्रह किया गया है।
इस बीच बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन और अन्य संबंधित एजेंसियां बर्फ हटाने का काम शुरू करने के लिए तैयार हैं। अधिकारियों ने कहा कि सड़क बहाली का काम मौसम की स्थिति में सुधार होते ही शुरू हो जाएगा। तब इलाके में लोगों और मशीनों को तैनात करना सुरक्षित होगा। जिला प्रशासन ने मौसम की स्थिति अनुकूल होने पर सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और कनेक्टिविटी को सुचारु रूप से बहाल करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
बुधवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 0.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 7.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है।

साेनमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री पहुंचा
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 2.2 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 3.6 डिग्री, कोकरनाग में माइनस 2.3 डिग्री, पांपोर में 1.0 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 1.6 डिग्री, बडगाम में माइनस 2.4 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 0.7 डिग्री, बारामुला में माइनस 3.0 डिग्री, पुलवामा में माइनस 5.1 डिग्री, शाेपियां में माइनस 4.3 डिग्री, कुलगाम में 1.0 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 10 डिग्री, जेथान राफियाबाद में माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जम्मू संभाग में भद्रवाह अधिक ठंडा
जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान जम्मू में 8.7 डिग्री, जम्मू एयरपोर्ट पर 9.3 डिग्री, बनिहाल में 2.3 डिग्री, बटोत में 3.1 डिग्री, कटड़ा में 6.4 डिग्री, भद्रवाह में माइनस 2.6 डिग्री, कठुआ में 7.8 डिग्री, उधमपुर में 6.6 डिग्री, रामबन में 7.2 डिग्री, सांबा में 6.6 डिग्री, राजोरी में 1.0 डिग्री, किश्तवाड़ में 0.1 डिग्री, रियासी में 8.3 डिग्री, डोडा में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें