पुलवामा। नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलवामा पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। जिले के कुलपोरा इलाके में नियमित गश्त के दौरान पुलिस ने 4.5 किलो चरस बरामद की। कार्रवाई के दौरान कुलपोरा निवासी परवेज अहमद डार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस स्टेशन लिटर में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ताकि बरामद चरस के स्रोत और इसके संभावित सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा सके। संवाद