फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: दिन में धूप, शाम को बादल, बारिश-बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
-घाटी के मैदानी व ऊंचाई वाले इलाकों में तेजी से गिर रहा पारा, रात में हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से आसमान साफ रहने के कारण रात के पारे में तेजी से भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को दोपहर में हल्की धूप रही और शाम को बादल छा गए। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, घाटी में 9 नवंबर की देर रात और 10 नवंबर को ऊंचाई वाले छिटपुट इलाकों में हल्की बारिश और हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है।
11 नवंबर को भी ऊंचाई वाले छिटपुट इलाकों में हल्की बारिश और हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। 12 नवंबर की शाम से कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी के आसार हैं। 13 नवंबर को भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपोरा के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में मध्यम बर्फबारी हो सकती है। 14 से 15 नवंबर को मौसम में धीरे-धीरे सुधार होगा और आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है।99999
विज्ञापन


12 और 13 नवंबर को लद्दाख में बर्फबारी होने की संभावना
लेह। लद्दाख के मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग लेह के अनुसार, प्रदेश के कुछ हिस्सों में 12 और 13 नवंबर को बर्फबारी हो सकती है। विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि 10 और 11 नवंबर को मौसम में हल्का बदलाव हो सकता है। 12 और 13 नवंबर को बर्फबारी की संभावना है। लद्दाख के कुछ क्षेत्रों में लगभग 3 से 4 इंच बर्फबारी हो सकती है। यह मौसम पूर्वानुमान विशेष रूप से द्रास, कारगिल, लेह और क्षेत्र के अन्य हिस्सों के निवासियों के लिए महत्वपूर्ण है। मौसम में बदलाव से इन इलाकों मेंम सामान्य जनजीवन और सड़क संपर्क प्रभावित हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें