फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: घाटी में फिर माइनस में पहुंचा रात का पारा

विज्ञापन
बडगाम में जमी बर्फ पर फिसलते युवा। संवाद
विज्ञापन
- एक दिन में पांच डिग्री तक कम हुआ न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में मौसम हर रोज रंग बदल रहा है। रविवार दिन का तापमान बढ़ा लेकिन रात का पारा 5 डिग्री तक गिर गया। ज्यादातर जगह पारा फिर माइनस से नीचे चला गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक यह सप्ताह सामान्यत: सूखा रहेगा।
रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन


पहलगाम में अधिकतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 6.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 9 से 14 फरवरी को मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा। यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित ट्रैफिक यूनिट से सड़कों की स्थिति की पुष्टि करें और प्रशासनिक सलाह का पालन करें। बर्फ से ढके ऊंचे इलाकों में आम जनता को सलाह दी जाती है कि वे ढलान वाले और हिमस्खलन वाले इलाकों में न जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें