फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, लोगों को बर्फबारी का इंतजार

विज्ञापन
श्रीनगर में सर्दी में भी सूखी झेलम नदी। बासित जरगर
विज्ञापन
- घाटी में दो डिग्री तक सुधरा पारा, आज और कल हो सकती है बारिश और बर्फबारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में बुधवार को पारे में दो डिग्री तक का सुधार आया। 5.5 डिग्री के साथ शोपियां और सोनमर्ग सबसे ठंडे शहर रहे। वहीं श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी के बाद मैदानी इलाकों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
बुधवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 3.4 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 3.0 डिग्री, कोकरनाग में माइनस 0.6 डिग्री, पांपोर में माइनस 3.0 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 3.2 डिग्री, बडगाम में माइनस 3.1 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 4.2 डिग्री, बारामुला में माइनस 1.9 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 1.5 डिग्री, पुलवामा में माइनस 4.9 डिग्री, शोपियां में माइनस 5.5 डिग्री, गांदरबल में माइनस 0.9 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 5.5 डिग्री, जेथान राफियाबाद में माइनस 3.4 डिग्री और सोपोर में माइनस 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान जम्मू में 7.2 डिग्री, जम्मू एयरपोर्ट पर 7.4 डिग्री, बनिहाल में माइनस 2.3 डिग्री, बटोत में 2.5 डिग्री, कटड़ा में 7.0 डिग्री, भद्रवाह में माइनस 1.8 डिग्री, कठुआ में 6.0 डिग्री, उधमपुर में 0.6 डिग्री, रामबन में 3.6 डिग्री, सांबा में माइनस 0.1 डिग्री, राजोरी में 0.5 डिग्री, पुंछ में 5.7 डिग्री, किश्तवाड़ में 1.4 डिग्री, रियासी में 4.4 डिग्री, डोडा में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 22 से 24 जनवरी के बीच तेज, 26 जनवरी की रात और 28 जनवरी की सुबह जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ से बारिश हो सकती है। 22 से 24 जनवरी के बीच जम्मू संभाग की चिनाब घाटी और दक्षिण कश्मीर के मध्य और ऊपरी इलाकों अनंतनाग, पहलगाम, कुलगाम, शोपियां, पीर की गली, गुलमर्ग, सोनमर्ग-जोजिला पास, बांदीपोरा-राजदान पास और कुपवाड़ा-साधना पास, डोडा, उधमपुर, रियासी, किश्तवाड़ और रामबन सहित पीरपंजाल रेंज में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें