फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद पारे में उछाल

विज्ञापन
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी। संवाद
विज्ञापन
- श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री, सोनमर्ग -8.3 डिग्री के साथ रहा सबसे ठंडा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पारे के उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार शाम को करीब साढ़े 5.30 बजे गुलमर्ग में बर्फबारी हुई। इससे पर्यटकों के चेहरे खिल गए। वहीं रविवार को गिरा पारा सोमवार को 4 डिग्री तक संभला। श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान माइनस 4.7 डिग्री सेल्सियस था जो सोमवार को उछाल के साथ माइनस 1.2 डिग्री दर्ज किया गया।
घाटी में सबसे ठंडा शहर पुलवामा रहा, यहां माइनस 5.1 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर 27 जनवरी तक रहेगा। उम्मीद है कि 22 जनवरी के बाद मैदानी इलाकों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। सोमवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 8.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 3.8 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 1.6 डिग्री, कोकरनाग में माइनस 0.4 डिग्री, पांपोर में माइनस 4.0 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 4.2 डिग्री, बडगाम में माइनस 2.4 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 3.9 डिग्री, बारामुला में माइनस 1.4 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 1.4 डिग्री, पुलवामा में माइनस 5.1 डिग्री, शोपियां में माइनस 4.7 डिग्री, गांदरबल में माइनस 0.7 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 8.3 डिग्री, जेथान राफियाबाद में माइनस 2.1 डिग्री, सोपोर में माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान जम्मू में 7.3 डिग्री, जम्मू एयरपोर्ट पर 8.2 डिग्री, बनिहाल में 0.7 डिग्री, बटोत में 3.5 डिग्री, कटड़ा में 7.5 डिग्री, भद्रवाह में माइनस 0.5 डिग्री, कठुआ में 5.8 डिग्री, उधमपुर में 0.4 डिग्री, रामबन में 3.1 डिग्री, राजोरी में 1.8 डिग्री, किश्तवाड़ में 1.9 डिग्री, रियासी में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख संभाग के लेह में माइनस 8.0 डिग्री, हानले में माइनस 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा।


23 और 27 जनवरी को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान
22 से 24 जनवरी के बीच तेज और 26 जनवरी की रात व 28 जनवरी की सुबह जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ से बारिश हो सकती है। 23 और 27 जनवरी को कुछ जगहों पर भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है। 22 से 24 जनवरी के बीच जम्मू संभाग की चिनाब घाटी और दक्षिण कश्मीर के मध्य और ऊपरी इलाकों अनंतनाग, पहलगाम, कुलगाम, शोपियां, पीर की गली, गुलमर्ग, सोनमर्ग-जोजिला पास, बांदीपोरा-राजदान पास और कुपवाड़ा-साधना पास, डोडा, उधमपुर, रियासी, किश्तवाड़ और रामबन सहित पीरपंजाल रेंज में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन

जारी की गई एडवाइजरी में अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि के दौरान जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और जम्मू व कश्मीर के मध्य और ऊपरी इलाकों की अन्य प्रमुख सड़कों सहित हवाई परिवहन बाधित हो सकता है। यात्रियों, पर्यटकों और ट्रांसपोर्टरों को खराब मौसम को देखते हुए उसी के अनुसार योजना बनाने की सलाह दी जाती है। बर्फ से ढके इलाकों में रहने वाले लोगों को ढलान वाले और हिमस्खलन संभावित इलाकों में जाने से बचने के लिए कहा गया है। किसानों को उपरोक्त अवधि के दौरान सिंचाई, उर्वरक और रासायनिक स्प्रे गतिविधियों को रोकने की सलाह दी जाती है। संवेदनशील जगहों पर भूस्खलन, तेज हवा (40-60 किमी प्रति घंटा) चलने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें