फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: दिन में धूप, शाम को छाए बादलों ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


श्रीनगर। कश्मीर घाटी में मंगलवार को सुबह से तेज धूप ने उमस बढ़ा दी। दोपहर बाद बादलों ने थोड़ी राहत दी। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है।
कश्मीर के प्रवेशद्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 8 जुलाई को आम तौर पर मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। साथ ही कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 9-11 जुलाई को आम तौर पर गर्मी और उमस रहेगी। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ेंगे, और कुछ जगहों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश या गरज-चमक की स्थिति भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें