फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: स्कूल की दीवार गिरने से तीसरी कक्षा की छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- अस्पताल ले जाने से पहले दम तोड़ा, लोगों ने लगाए लापरवाही के आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले अंतर्गत द्रगमुल्ला क्षेत्र में स्थित बॉयज मिडिल स्कूल जानबाजपोरा में शनिवार को लंच ब्रेक के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा पेश आया। स्कूल की एक दीवार अचानक ढह जाने से मलबे की चपेट में आकर तीसरी कक्षा की एक मासूम छात्रा की मौत हो गई।
मृतक छात्रा की पहचान द्रगमुल्ला निवासी परवेज अहमद नजर की पुत्री गाजिया परवेज (कक्षा 3) के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ जब स्कूल में लंच ब्रेक चल रहा था और बच्चे परिसर में मौजूद थे। अचानक स्कूल की दीवार गिरने से गाजिया गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने छात्रा को मलबे से निकालकर आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार द्रगमुल्ला सैयद बशारत रसूल और जोनल एजुकेशन ऑफिसर द्रगमुल्ला तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मासूम छात्रा की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


स्कूली इमारतों की सुरक्षा और रखरखाव पर उठे गंभीर सवाल
मासूम छात्रा की मौत ने स्थानीय समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है और दीवार गिरने के पीछे की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना ने एक बार फिर शिक्षण संस्थानों के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा, जर्जर भवनों की स्थिति और उनके नियमित निरीक्षण व रखरखाव की तत्काल आवश्यकता को उजागर किया है। अधिकारियों की ओर से हादसे के सटीक कारणों, स्कूल भवन की संरचनात्मक स्थिति और मामले में किसी आधिकारिक जांच के आदेश दिए जाने को लेकर विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें