फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर में नियमों के उल्लंघन पर दवा की तीन दुकानें सील

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर थाना निगीन की पुलिस ने दवा की दुकानों और फार्मास्युटिकल प्रतिष्ठानों की जांच की। इसका उद्देश्य दवाइयों की बिक्री से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करना और फार्मास्युटिकल दवाओं के दुरुपयोग पर रोक लगाना था।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मेडिकल दुकानों के रिकॉर्ड, नियंत्रित दवाओं की बिक्री तथा कानूनी प्रक्रियाओं के पालन की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने पाया कि कुछ मेडिकल दुकानें निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर रही थीं और आवश्यक रिकॉर्ड का रखरखाव नहीं कर रही थीं। इनमें भट मेडिकेट सादरबल, हजरतबल फार्मेसी कश्मीर विश्वविद्यालय और न्यू सहूलियत फार्मेसी हजरतबल मार्केट को सील कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें