फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सेना ने विलगाम में बर्फ से ढकी सड़क को किया साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। सेना ने कुपवाड़ा के विलगाम में वीरवार को बर्फ से ढकी सड़क को साफ किया और लोगों को राहत दी। विलगाम के मुकदम मोहल्ला दहामा के निवासियों ने बर्फ से ढकी लिंक रोड को समय पर साफ करने और इलाके की जरूरी कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए सेना के विलगाम कैंप का गहरा आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार चल रही मेडिकल इमरजेंसी के बीच गंभीर असुविधा हो रही थी। इस गंभीर स्थिति में डिप्टी कमांडेंट और आर्मी कैंप विलगाम के कमांडिंग ऑफिसर की देखरेख में की गई त्वरित कार्रवाई एक बड़ी राहत साबित हुई। तेज बर्फ हटाने के ऑपरेशन ने बिना किसी रुकावट के आवाजाही और जरूरी सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें