फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ हटाने के अभियान किए जाएं तेज : डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
- उपमुख्यमंत्री ने की बर्फबारी के बाद की स्थिति की समीक्षा, आवश्यक सेवाओं की निरंतरता की सुनिश्चित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने वीरवार को सिविल सचिवालय श्रीनगर में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य कश्मीर क्षेत्र में बर्फबारी के बाद की स्थिति का आकलन करना और आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि बर्फ हटाने के अभियान तेज किए जाएं।
बैठक में कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर अंशुल गर्ग ने प्रभावित क्षेत्रों में बर्फ हटाने के उपायों और आवश्यक सेवाओं की बहाली की समग्र प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ने सभी विभागों के बीच समन्वित और सक्रिय दृष्टिकोण की आवश्यकता पर कहा कि बर्फबारी के बाद की स्थिति को प्रभावी ढंग से संभालने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे पूरी सतर्कता बरतें और बिजली, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, खाद्य आपूर्ति तथा सड़क संपर्क जैसी आवश्यक सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने दो लेन की सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर साफ करने पर जोर दिया खासकर प्रमुख सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताकि आने-जाने का यातायात सुगम रहे और आम जनता की सामान्य आवाजाही बाधित न हो। उपमुख्यमंत्री ने जिला-वार बर्फ हटाने की स्थिति का मूल्यांकन किया और अधिकारियों को विधायकों, सांसदों, डिवीजनल कमिश्नर तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा। बिजली क्षेत्र की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने केपीडीसीएल को ट्रांसफार्मरों का पर्याप्त बफर स्टॉक बनाए रखने तथा प्रभावित क्षेत्रों में बिजली की त्वरित बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जल आपूर्ति को भी पर्याप्त बनाए रखने पर जोर दिया और संवेदनशील एवं प्रभावित इलाकों में पानी के टैंकर तैनात करने के आदेश दिए। खाद्य एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों को आपूर्ति शृंखला में किसी भी कमी को तुरंत दूर करने तथा आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अस्पतालों में स्वच्छता बनाए रखने तथा चिकित्सा सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।
विज्ञापन

श्रीनगर नगर निगम को स्वच्छता एवं संबंधित सेवाओं के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहने के निर्देश दिए गए। बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक ने सूचित किया कि श्रीनगर हवाई अड्डा बर्फबारी के मात्र आठ घंटे के भीतर चालू कर दिया गया था और बुधवार को घाटी में लगभग 11,200 पर्यटक पहुंचे। बीआरओ ने बताया कि पहलगाम सहित विभिन्न क्षेत्रों में बर्फ हटाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें