फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: उड़ी में वाहन नाले में गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। उड़ी क्षेत्र में रविवार को एक वाहन नाले में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक एक्सयूवी वाहन उड़ी से नंबला की ओर जा रहा था। सैयदपोरा पुल के पास वाहन सड़क से फिसलकर हाजीपीर नाले में गिर गया। इसके चलते मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, वॉलंटियर टीम नंबला और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायल को इलाज के लिए उपजिला अस्पताल उड़ी में स्थानांतरित किया गया जबकि नाले से महिला के शव को बरामद किया गया। पुलिस अधिकारियों ने मृतक की पहचान बालकोट निवासी कबीर अहमद पर्रे की बेटी मुबीना बानो के रूप में की। घायल नवपोरा करनाह निवासी मोहम्मद तारिक पुत्र साजिद तारिक बताया जाता है। घायल की हालत स्थिर है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें