फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो देश श्रमिकों की गरिमा को महत्व दे वह प्रगति के पथ पर अजेय है : मांडविया

विज्ञापन
बडगाम में उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया। संवाद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। केंद्रीय श्रम और रोजगार तथा युवा मामले एवं खेलमंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि जो देश अपने श्रमिकों की गरिमा को महत्व देता है वह प्रगति के पथ पर अजेय है। कहा कि केंद्र सरकार देश के हर श्रमिक के लिए गरिमा, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
डॉ. मांडविया ने शुक्रवार को ईएसआईसी अस्पताल के उद्घाटन के दाैरान सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, श्रमिक कल्याण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को वैश्विक मान्यता मिली है। वर्ष 2025 में अंतरराष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ ने देश को सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के आंकड़ों के अनुसार हमारी सामाजिक सुरक्षा कवरेज वर्ष 2015 में 19 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 64.3 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि 1952 में अपनी स्थापना के बाद से ईएसआईसी देश में श्रमिक कल्याण के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक बन गया है। आज यह योजना पूरे भारत में 3.84 करोड़ बीमित व्यक्तियों और लगभग 15 करोड़ लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवा व सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करती है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ ईएसआईसी के एकीकरण से सूचीबद्ध अस्पतालों में लाभार्थियों के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा और भी व्यापक हो गई है।
डाॅ. मांडविया ने ओमपोरा में अस्पताल के निर्माण में योगदान देने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया। प्रदेश के बीमित व्यक्तियों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा लाभ भी प्रदान किए। 165 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस अस्पताल में 100 बिस्तरों तक विस्तार की सुविधा है।
विज्ञापन

ईएसआई योजना 16 अक्तूबर, 1989 को जम्मू-कश्मीर में शुरू की गई थी। इसमें जम्मू, कठुआ और श्रीनगर के लगभग 7,000 श्रमिकों को शामिल किया गया था। वर्तमान में ईएसआई योजना प्रदेश के सभी जिलों में लागू है। इससे लगभग 1,83,119 बीमित व्यक्तियों और लगभग 7,00,000 लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है। इसका संचालन जम्मू स्थित ईएसआईसी क्षेत्रीय कार्यालय और जम्मू-कश्मीर कर्मचारी राज्य बीमा सोसायटी (जेकेईएसआईएस) के माध्यम से किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें