फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: करनाह में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तंगधार। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह में शुक्रवार दोपहर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तंगधार बाजार में एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इसमें छह यात्रियों को चोटें आईं। घायलों की पहचान कुलसूमा बानो निवासी भादरकोट, नसीम अहमद निवासी सीमरी, रमणदीप कौर पत्नी कुलजीत सिंह निवासी तारबूनी, कुलजीत सिंह निवासी तारबूनी, शबीर अहमद डार निवासी भादरकोट और सैयद एजाज निवासी गुंडी सैयदियां करनाह के रूप में हुई है।
मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल लोगों को इलाज के लिए एसडीएच तंगधार पहुंचाया। डाॅक्टरों ने बताया कि अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें