फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अवैध खनिज व परिवहन पर कार्रवाई, बारामुला में दो वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला । अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बारामुला पुलिस और भूविज्ञान एवं खनन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को रविवार को जब्त किया।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार भूविज्ञान एवं खनन विभाग बारामुला तथा पुलिस चौकी ओल्ड टाउन की संयुक्त टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान रेत से लदा एक मिनी टिप्पर बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन करते हुए पकड़ा गया जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। एक अन्य कार्रवाई में टिप्पर को भी बिना वैध अनुमति दस्तावेजों के रेत का परिवहन करते पाए जाने पर जब्त किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें