फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डोरू में अनियमित बिक्री पर दवा की दो दुकानें सील

विज्ञापन
अनंतनाग में सील की दवा की दुकान। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
अनंतनाग। नियंत्रित दवाओं के गलत इस्तेमाल और अवैध फार्मास्यूटिकल गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अनंतनाग पुलिस ने डोरू क्षेत्र में दवा की दुकानों की जांच की। इस दौरान दवाओं की अनियमित बिक्री पर दवा की दो दुकानों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर ड्रग्स कंट्रोल विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर की गई। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों ने सबरीन मेडिकल एजेंसी का लाइसेंस निलंबित कर दिया। जांच के दौरान दवाओं की बिक्री और उनके रख-रखाव में गड़बड़ियां सामने आईं। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए डोरू के एक अन्य स्थान पर असरारिया फार्मेसी को भी निलंबित कर दिया गया। यहां निरीक्षण के दौरान उपलब्ध दवाओं के स्टॉक और रिकॉर्ड में भारी अंतर पाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें