शोपियां। नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर अभियान के तहत पुलिस ने लारगाम से नशा तस्करी के एक आरोपी को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के लारगाम में लगाए गए नाके के दौरान शोपियां थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 3.84 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरेापी सुजाथ जहूर तूरे निवासी बोनबाजार शोपियां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद