कुलगाम में दवा की दुकान पर लगाई सील। स्रोत पुलिस
- फोटो : Samvad
कुलगाम। थाना काजीगुंड की टीमों ने वीरवार को ड्रग्स इंस्पेक्टर के साथ दवा की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों के उल्लंघन पर दवा की दो दुकानें सील कर दी गईं।
इस निरीक्षण का उद्देश्य ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना था। इस दौरान दवा प्रतिष्ठानों में कई अनियमितताएं पाई गईं। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने ड्रग्स इंस्पेक्टर के सहयोग से इन प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया दिया और कानून के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। इनके अलावा दवा की दो दुकानों शरीफ मेडिकल स्टोर और पर्रे मेडिकल स्टोर को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धारा 18 के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर सील कर दिया गया।
कुलगाम पुलिस ने एक बार फिर दोहराया है कि कोई भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा से समझौता करने वाली गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकान मालिकों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित मानदंडों का कड़ाई से पालन करें और कानून के अनुसार आवश्यक रिकॉर्ड का उचित रखरखाव करें। संवाद