फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुलगाम में पंचायत सचिव रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। जम्मू-कश्मीर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने वीरवार को कुलगाम के देवसर ब्लॉक के पंचायत सचिव शेखजादा इरफान को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार एसीबी को एक लिखित शिकायत मिली थी जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि मनरेगा के तहत कराए गए मजदूरी कार्यों के बिल पास करने के एवज में पंचायत सचिव 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। बाद में यह रकम तय होकर पांच हजार रुपये पर आ गई। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय एसीबी थाना अनंतनाग से संपर्क कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने गुप्त सत्यापन किया और रिश्वत मांगने की पुष्टि पर थाना एसीबी अनंतनाग में एफआईआर दर्ज की।
एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर ऑपरेशन को अंजाम दिया और आरोपी पंचायत सचिव को रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से रिश्वत की राशि भी स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में बरामद की गई। इसके बाद आरोपी के आवास पर भी कार्यपालक मजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें