बारामुला/कुपवाड़ा। बारामुला और हंदवाड़ा में नाका चेकिंग के दौरान नशा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से चरस, अफीम के डोडे और नशीली गोलियां बरामद की हैं।
पुलिस की ओर से बाबारेशी क्रॉसिंग बारामुला में लगे नाके के दौरान पुलिस ने जेके15सी-1139 नंबर की स्कूटी रोकी। तलाशी में स्कूटी सवार के पास से 17 ग्राम चरस मिली। आरोपी की पहचान शाहिद अहमद लोन निवासी बांदीपोरा नायदखाई, सुंबल के रूप में हुई। वहीं वासकूरा क्रॉसिंग, हंदवाड़ा में पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके पास से नशीली गोलियां मिलीं। आरोपी की पहचान एजाज अहमद भट निवासी क्रालगुंड, हंदवाड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद