अनंतनाग। मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए अनंतनाग पुलिस ने लारनू इलाके में नाका चेकिंग और गश्त के दौरान एक लोड कैरियर को रोककर पांच मवेशियों को छुड़ाया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक लोड कैरियर को लारनू के पास रोका। जांच के दौरान वाहन में पांच मवेशी पाए गए जिन्हें बिना किसी वैध अनुमति और जरूरी दस्तावेजों के अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने वाहन चालक हारून अहमद भट और उसके साथ मौजूद उस्मान अली भट दोनों निवासी छत्रू को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन लारनू में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद