अनंतनाग। नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत अनंतनाग पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से ब्राउन शुगर और गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन
पहली कार्रवाई में पुलिस स्टेशन श्रीगुफवारा की टीम ने सखरस क्रॉसिंग चौक पर ट्रेल निवासी नजीर अहमद शेख को गिरफ्तार किया। वह ट्रेल से आ रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद बैग से 6.566 किलो गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना श्रीगुफवारा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
दूसरी कार्रवाई में पुलिस स्टेशन कोकरनाग की टीम ने नाकेबंदी के दौरान तंगपावा पेट्रोल पंप के पास एक टवेरा को जांच के लिए रोका। वाहन की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड के अंदर छिपाकर रखी गई ब्राउन शुगर बरामद हुई। वाहन चालक की पहचान हुझैफ अहमद गनई निवासी सोफ शाली, कोकरनाग के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर मादक पदार्थ जब्त कर लिया। थाना कोकरनाग में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद