फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: 18 लाख फूलों से खिलेगा ट्यूलिप गार्डन, देखने को मिलेगी 75 किस्में

विज्ञापन
अगवानी को तैयार...कश्मीर का मशहूर ट्यूलिप गार्डन में 18 लाख फूल पर्यटकों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
- एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन 16 मार्च से आंगतुकों के लिए खुलेगा
विज्ञापन

- टिकट की सुविधा ऑनलाइन रहेगी, पर्यटकों के लिए स्थापित किए गए सेल्फी पॉइंट



अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। डल झील के किनारे जबरवान पहाड़ियों के दामन में स्थित एशिया का सबसे बाबा ट्यूलिप गार्डन 16 मार्च से आगंतुकों के लिए खुल जाएगा। इस वर्ष यहां 18 लाख ट्यूलिप के फूल खिलने की उम्मीद है। फूलों की लगभग 75 किस्में देखने के लिए मिलेंगी। फ्लोरीकल्चर विभाग ने ऑनलाइन टिकट सहित पर्यटकों के लिए सेल्फी पॉइंट स्थापित किए हैं।
कश्मीर के फ्लोरीकल्चर विभाग की निदेशक मैमूना मासूम ने अमर उजाला को बताया कि तैयारियां आखिरी चरण में हैं। 16 मार्च को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन करेंगे। गार्डन में ट्यूलिप के फूलों की क्यारियों में बल्ब की संख्या बढ़ाई गई है। हम कोशिश करते हैं कि हर साल आगंतुकों के लिए कुछ नया करें। हमने अपनी पूरी कोशिश की है कि यहां आने वाले लोगों को अच्छा अनुभव दे सकें। उनके लिए हर सुविधा मुहैया करवाएं जैसे व्हीलचेयर, पीने का पानी, शौचालय, साइन-बोर्ड, आदि।
विज्ञापन


मासूम से कहा कि इस बार आगंतुकों के लिए विशेष तौर पर सेल्फी-पॉइंट स्थापित किए हैं जहां वह रंग-बिरंगे फूलों के बीच वे सेल्फी ले सकेंगे। इसके अलावा टिकट की सुविधा ऑनलाइन भी रहेगी। इससे उन्हें लंबी कतारों में खड़े रहने से आराम मिलेगा। भरपूर प्रयास किया गया है कि क्यारियां भरी-भरी दिखें और खूबसूरत लगे। हायसिंथ के फूल भी लगाए गए हैं। करीब एक लाख अन्य किस्म के फूल भी लगाए हैं।

उन्होंने बताया कि हस्तशिल्प के भी कई स्टाल लगाए जाएंगे जहां लोग लाइव दृश्यों का अनुभव ले पाएंगे। हर दिन एक अलग गतिविधि रहेगी जैसा कि हमने प्लान किया है कि स्कूल और अनाथालयों से बच्चों को भी बुलाया जाएगा ताकि उनको भी अच्छा अनुभव हो। इसके अलावा पेंटिंग और अन्य प्रतियोगिताएं भी रोजाना हमारे कैलेंडर का हिस्सा रहेंगी। पूरी कोशिश है कि जो भी आए अच्छा अनुभव लेकर लौटे।

ट्यूलिप गार्डन के बागवान मुश्ताक अहमद ने बताया कि इस साल विभाग ने गार्डन का विजुअल इम्पैक्ट बढ़ाने के लिए क्यारियों में फूलों की संख्या बढ़ा दी है। पहले एक खास जगह पर 30 से 35 क्यारियां फिट हो जाती थीं। इस साल हमने इसे बढ़ाकर उसी जगह पर 42 से ज्यादा क्यारियां कर दी हैं ताकि डिस्प्ले ज्यादा घना, ज्यादा वाइब्रेंट और आगंतुकों के लिए ज्यादा आकर्षित हो सके।
विज्ञापन

पिछले सीजन में रिकॉर्ड 8,55,125 आगंतुक पहुंचे थे

पिछले सीजन में 26 मार्च से 24 अप्रैल 2025 तक 30 दिन के ओपनिंग पीरियड के दौरान 8,55,125 आगंतुकों ने ट्यूलिप गार्डन में पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया। इस संख्या में स्थानीय, घरेलू और विदेशी पर्यटक शामिल थे जिन्होंने 17 लाख से ज्यादा खिले ट्यूलिप का नजारा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें