अनंतनाग। जिले के बिजबिहाड़ा बाईपास इलाके में मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। हादसा उस समय पेश आया जब एक ऑल्टो कार की टक्कर टिप्पर से हो गई।
अधिकारियों के मुताबिक घायलों की पहचान मरहामा की रुकैया, कुलगाम के अश्मुजी की आयशा जान, सादिया जान और सोनी जान के रूप में हुई है। इनमें से तीन घायल कुलगाम जिले के अश्मुजी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। संवाद