फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कश्मीर में सड़क हादसों में कमी, 3 लाख से अधिक किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
- वर्ष 2025 में हुई पिछले वर्ष से 77 कम 202 लोगों की मौत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कश्मीर में वर्ष 2025 के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस ट्रैफिक रूरल कश्मीर रविंदर पॉल सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में सड़क हादसों में 202 लोगों की जान गई जो पिछले वर्ष 2024 की तुलना में 77 कम है। वर्ष 2024 में कुल 279 मौतें दर्ज की गई थीं।



एसएसपी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस का मूल उद्देश्य मानव जीवन को बचाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ष 2026 में भी ट्रैफिक पुलिस जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत अपने प्रवर्तन और जागरूकता अभियानों को पूरी गंभीरता और उसी जोश के साथ जारी रखेगी।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की तैनाती का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई करना है। वर्ष 2025 में शुरू किए गए मिशन को 2026 में भी समान प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।



एसएसपी ने कहा कि आम जनता में ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता में काफी सुधार हुआ है और लोग सुरक्षित सड़कों के लिए सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।लोग पहले से ज्यादा शिक्षित और सहयोगी हो रहे हैं। हमें उम्मीद है कि भविष्य में भी वे सभी ट्रैफिक नियमों और कानूनों का पालन करेंगे।



ट्रैफिक पुलिस स्कूलों, कॉलेजों, सूमो स्टैंड्स और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शपथ अभियान आयोजित कर जागरूकता कार्यक्रमों को और तेज करेगी। इसके साथ ही एनसीसी कैडेट्स और अन्य हितधारकों को भी इस अभियान में शामिल किया जाएगा। आवश्यक स्थानों पर ट्रैफिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा ताकि सड़क दुर्घटनाओं में और कमी लाई जा सके।
विज्ञापन




एसएसपी ने बताया कि वर्ष 2025 के दौरान तीन लाख से अधिक चालान जारी किए गए, जिससे 11.24 करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व प्राप्त हुआ। इसके अलावा, प्रवर्तन अभियानों के दौरान कई वाहनों को जब्त भी किया गया। ट्रैफिक पुलिस हर संभव कदम उठाएगी ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें