श्रीनगर। जदीबल विधायक तनवीर सादिक ने मंगलवार को पोखरीबल बादामवारी में पहला एवं एकमात्र 2 एमजीडी (मिलियन गैलन प्रति दिन) एडवांस्ड एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सादिक ने कहा कि इस अत्याधुनिक फिल्ट्रेशन सिस्टम का चालू होना स्वच्छ, सुरक्षित, परीक्षित एवं पारदर्शी पेयजल सुनिश्चित करने की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नई सुविधा पानी की आपूर्ति में गंध एवं रंग से संबंधित लंबे समय से लंबित समस्याओं का प्रभावी समाधान करेगी तथा स्थानीय मांग को पूरा करेगी। यह डाउनटाउन श्रीनगर के लिए पेयजल ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण है। संवाद