फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पुलवामा में 27 वाहनों के ई-चालान, 42 हजार रुपये जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। परिवहन आयुक्त जम्मू-कश्मीर के निर्देशों पर सहायक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय पुलवामा के प्रवर्तन दल ने शहर में मंगलवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इसका उद्देश्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाना था। इस दौरान 27 वाहनों के ई-चालान किए गए और 42 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


जांच अभियान के दौरान प्रवर्तन दल ने 75 से अधिक वाहनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर 27 वाहनों के खिलाफ ई-चालान जारी किए गए जबकि दो चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन की सिफारिश की गई।
अधिकारियों के अनुसार जारी किए गए ई-चालानों से लगभग 42 हजार रुपये जुर्माना वसूले जाने की उम्मीद है। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा मानकों का सख्ती से अनुसरण करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें