फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बर्फबारी के बाद सोनमर्ग में उमड़े पर्यटक, बढ़ी रौनक

विज्ञापन
सोनमर्ग में बर्फबारी के बाद सैलानी। संवाद - फोटो : reasi news
विज्ञापन
- ट्रैफिक पुलिस ने यात्रा करते समय एहतियात बरतने की दी सलाह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। सोनमर्ग सहित कई पहाड़ी इलाकों में शुक्रवार शाम को बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद से गुलमर्ग और सोनमर्ग पर्यटकों से गुलजार है। शनिवार को काफी संख्या में पर्यटक सोनमर्ग पहुंचे और बर्फ में स्कीइंग व अन्य खेलों का लुत्फ उठाया और फोटो खिंचवाए। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने बर्फ के कारण फिसलन की परिस्थितियों को देखते हुए यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।
शनिवार को बर्फबारी का लुत्फ लेने पहुंचे दिल्ली के संदीप और स्नेहा ने बताया कि तीन दिन पहले श्रीनगर पहुंचे थे। लाल चौक, डल झील, शालीमार गार्डन आदि घूम चुके थे। सोनमर्ग आने का प्लान दो दिन बाद था लेकिन जब कल शाम को बर्फबारी की जानकारी मिली तो आज सुबह ही यहां पहुंच गए।
विज्ञापन

केरल से पहुंचे परिवार के मुखिया उदयन ने बताया कि जैसा सुनते हैं कश्मीर उससे बेहद खूबसूरत है। बच्चों के साथ 10 दिन के टूर पर कश्मीर आए हैं। बर्फ देखकर काफी अच्छा लगा। बच्चे काफी इंजॉय कर रहे हैं। सर्दी का लुत्फ लेने आए थे, बर्फबारी ने इसे चार गुना कर दिया।
विज्ञापन

सोनमर्ग होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह से लगभग सभी होटल 90 फीसदी तक भरे हुए चल रहे हैं। जब-जब बर्फबारी होती है। ऑक्युपेंसी 100 प्रतिशत तक पहुंच जाती है। पहलगाम के दुखद मामले के बाद नए साल और बर्फबारी ने काफी राहत दी है। पर्यटक आ रहे हैं तो काफी अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें