फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कश्मीर घूमने आने वाले आगंतुकों में 95 प्रतिशत से ज्यादा घरेलू पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
-विभाग बुनियादी ढांचे पर आधारित विकास पर ध्यान दे रहा, विदेशी पर्यटकों के लिए पूर्वी एशियाई बाजार पर भी नजर : पर्यटन निदेशक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर में आने वाले पर्यटकों में घरेलू आगंतुकों की बड़ी हिस्सेदारी होने के कारण कश्मीर पर्यटन विभाग बुनियादी ढांचे पर आधारित विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। यहां आने वाले आगंतुकों में से 95 प्रतिशत से ज्यादा घरेलू पर्यटक हैं। यह जानकारी मंगलवार को कश्मीर के पर्यटन विभाग के निदेशक सैयद कमर सज्जाद ने दी।
उन्होंने कहा कि विभाग विदेशी पर्यटकों की भी संख्या बढ़ाने के लिए पूर्वी एशियाई मार्केट पर नजर रख रहा है। विभाग पूर्वी एशियाई देशों में दखल दे रहा है जहां से कश्मीर को पहले से ही पर्यटकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रैवल मार्ट (पर्यटन से जुड़ी प्रदर्शनियां) के जरिए लगातार जुड़ाव के बाद मलेशिया, इंडोनेशिया और कुआलालंपुर से पर्यटक आ रहे हैं। अब प्राथमिकता इन मार्केट के साथ मौजूदा लिंक और कम्युनिकेशन चैनल को मजबूत करना है ताकि आउटरीच को और असरदार बनाया जा सके। हालांकि कश्मीर टूरिज्म पहले से ही स्थानीय लोगों सहित घरेलू पर्यटकों से चलता रहा है। यह कभी भी विदेशी पर्यटकों पर बहुत ज्यादा निर्भर नहीं रहा। विदेशी पर्यटक पांच प्रतिशत से भी कम ही होते हैं।
विज्ञापन

सज्जाद ने कहा कि घाटी में पर्यटकों की लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। विभाग का मुख्य ध्यान बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में सुधार कर अलग-अलग जगहों पर ज्यादा से ज्यादा घरेलू पर्यटकों को आकर्षित करना है। सुधार के जरिए पर्यटकों को लुभाने की कोशिशें चल रही हैं। कोंगडोरी और गुलमर्ग बाउल में स्की ड्रैग लिफ्ट लगने से विंटर टूरिज्म का बुनियादी ढांचा मजबूत हुआ है। इससे स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और बर्फ से जुड़ी दूसरी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्राइम मिनिस्टर डेवलपमेंट पैकेज स्कीम के तहत ऑफबीट जगहों पर किया गया विकास आने वाले महीनों में आउटसोर्स किया जाएगा ताकि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के मौके पक्के किए जा सकें। विभाग घाटी में खेल गतिविधियों की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ऐसे आयोजनों को आसानी से करने के लिए बुनियादी ढांचे की कोई कमी नहीं है। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में हुए ओटीएम मुंबई 2026 में हिस्सा लेने का जिक्र करते हुए सज्जाद ने कहा कि इस इवेंट ने टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए एक अच्छा मंच दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग ने कश्मीर के अलग-अलग तरह के टूरिज्म ऑफर दिखाए जिसमें माता वैष्णो देवी गुफा, हजरतबल दरगाह और हरिपर्वत जैसे एडवेंचर, धार्मिक और हेरिटेज डेस्टिनेशन शामिल हैं। निदेशक ने भरोसा जताया कि आने वाले समय में घाटी में पर्यटकों का आना लगातार बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें