फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता ने दिल जीत लिया : थिसारा परेरा

विज्ञापन
परिवार के साथ कश्मीर पहुंचे श्रीलंका के क्रिकेट ​खिलाड़ी ​थिसेरा परेरा। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
- परिवार सहित कश्मीर घूमने के बाद मशहूर श्रीलंकाई क्रिकेटर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए यात्रा के वीडियो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। हाल ही में परिवार के साथ कश्मीर घूमने पहुंचे श्रीलंकाई क्रिकेटर थिसारा परेरा ने कहा है कि कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता ने उनका दिल जीत लिया। परेरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यात्रा के कुछ वीडियो साझा किए हैं। उन्होंने कहा, कश्मीर की खूबसूरती ने मुझे और मेरे परिवार को हैरान कर दिया। मैं यहां के शांत नजारों और स्थानीय लोगों की मेहमाननवाजी को कभी नहीं भूलूंगा।
उन्होंने कहा कि सोनमर्ग में आकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने सोनमर्ग के लोगों और वहां के खूबसूरत नजारों की तारीफ की। वहां बर्फबारी में स्नो स्कूटर का भी आनंद लिया। यह कश्मीर का उनका दूसरा दौरा है और उन्हें यहां की खूबसूरती खींच ले आई। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्नी और बच्चे के साथ लिए कुछ वीडियो भी साझा किए। कहा, कश्मीर ने हमें फिर से प्यार में डाल दिया। यहां दूसरी बार रुके हैं और अगली बार आने का सपना देख रहे हैं। यह घूमने के लिए बहुत अच्छी जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने कश्मीर दौरे के दौरान स्थानीय लोगों और अपने चाहने वालों के साथ सेल्फियां भी खिंचवाई। पर्यटन से जुड़े लोगों ने इस दौरे का स्वागत करते हुए कहा कि इतने बड़े क्रिकेटर का कश्मीर आना दुनिया को एक सकारात्मक संदेश देता है जो इस इलाके में पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें