फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पहलगाम की हसीन वादियाें का लुत्फ ले रहे पर्यटक

विज्ञापन
पहलगाम में डांस करते पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
अनंतनाग। देश-विदेश से आए पर्यटक इन दिनों पहलगाम की वादियों में प्राकृतिक सुंदरता का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। बर्फ से ढकी पहाड़ियां, बहते झरने और हरियाली से सजी घाटियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। पर्यटकों का कहना है कि पहलगाम आकर उन्हें सुकून और खुशी का अहसास हुआ है।
विज्ञापन


पर्यटक पहलगाम की खूबसूरती को अपनी आंखों में बसाने के साथ-साथ मोबाइल फोन और कैमरों में हर पल, हर लम्हे को कैद करते नजर आ रहे हैं। कहीं सेल्फी ली जा रही है तो कहीं परिवार और दोस्तों के साथ यादगार तस्वीरें बनवाई जा रही हैं। खास बात यह है कि कई जगहों पर पर्यटक कश्मीरी कलाकारों के साथ पारंपरिक संगीत की धुनों पर नाचते-गाते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया है जिससे पर्यटक कश्मीर की संस्कृति और परंपरा से रूबरू हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें