फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: आज, 7 और 9 मई को बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर के कई इलाकों में निर्धारित शटडाउन के चलते 5, 7 और 9 मई को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता (वितरण) ने इस संबंध में सोमवार को जानकारी दी।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार 33 केवी वांगनपोरा-एसएच पोरा लाइन और 33 केवी वांगनपोरा-कवडारा लाइन में भी शटडाउन रहेगा। इसके चलते 5 और 7 मई को सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक एमआर गंज, नवाब बाजार, मुगल मस्जिद, जदीबल, साजगिरीपोरा, नौहट्टा, जामिया मस्जिद, राजौरी कदल, गोजवारा, नवाकदल, श्रीन बाग, नरवारा और आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
33 केवी नौपोरा-अचबल टैपलाइन में शटडाउन के कारण 9 मई को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक अचबल, फिरोजपोरा, दोआबाग और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। केपीडीसीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान आवश्यक इंतजाम पहले से कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें