फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता का कड़ाई से पालन करें, समय पर पूरा करें निर्माण कार्य : चौधरी

विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी। संवाद
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने शोपियां के जैनपोरा निर्वाचन क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



शोपियां। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने सोमवार को जिले के जैनपोरा निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने चित्रगाम, जैनापोरा और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे विकास परियोजनाओं की प्रगति जानी। उन्होंने सुगन-चित्रगाम-जैनापोरा सड़क पर 45-मीटर का पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।
उपमुख्यमंत्री ने गुणवत्ता का कड़ाई से पालन पर जोर देते हुए अधिकारियों को पुल का समय पर निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि कनेक्टिविटी बढ़े और स्थानीय लोगों के लिए सुचारु आवाजाही सुगम हो सके। उन्होंने चित्रागाम में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र की प्रगति का भी आकलन किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने को कहा। उन्होंने भूतल समतलीकरण कार्यों के शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया और निर्माण गतिविधियों की तत्काल शुरुआत का आह्वान किया।
विज्ञापन

सड़क पुल परियोजनाओं पर काम की गति और गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए उप-मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अधिकारियों से सभी परियोजनाओं के निष्पादन में दक्षता, पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कहा गया ताकि जनता की अपेक्षाओं को पूरा किया जा सके और जिले में समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। श्रम कल्याण पर जोर देते हुए उन्होंने श्रमिकों के पंजीकरण के लिए जागरूकता-सह-पंजीकरण शिविर आयोजित करने के लिए कहा ताकि श्रमिक सरकारी योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त कर सकें।
उन्होंने शोपियां के सहायक श्रम आयुक्त को निर्देश दिया कि वे परियोजना निष्पादन के दौरान जीवन की सुरक्षा के लिए श्रमिकों द्वारा एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। उप मुख्यमंत्री ने शोपियां जिले में चल रहे सड़क और पुल परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि परियोजना के क्रियान्वयन में स्थानीय प्रतिनिधियों को सक्रिय रूप से शामिल किया जाए।
विज्ञापन

जिले में खनन संचालन का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्माण सामग्री की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपमुख्यमंत्री विधायक जैनापोरा, शौकत हुसैन गनई के चित्तरगाम स्थित निवास पर पहुंचे और उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उनके साथ चीफ इंजीनियर पीएमजीएसवाई अश्वनी कुमार, अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त डॉ. नासिर लोन, जैनापोरा एसडीएम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें