फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुलगाम में नशा तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से ब्राउन शुगर और चरस बरामद की गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुदवानी में नाका चेकिंग के दौरान दो लोगों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपी रंजीत सिंह निवासी मराटल वांडी अमृतसर के पास से 1.2 किलो चरस और जोबिन निवासी मेनो वाली अमृतसर के पास से 0.86 ग्राम ब्राउन शुगर और 57 ग्राम चरस बरामद की गई। इनके खिलाफ थाना कैमोह में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं ख्रेवान-लस्सीपोरा में नाका चेकिंग के दौरान आरोपी इदरीस अहमद गनई निवासी फुर्राह के पास से 205 ग्राम चरस बरामद की गई। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें