फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बारामुला में नशा तस्करी के तीन आरोपी गिरफ्तार, चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बारामुला। पुलिस ने दो अलग- अलग नाका जांच के दौरान नशा तस्करी के तीन आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनसे चरस बरामद की गई।
पुलिस के मुताबिक नाउपोरा में पैदल यात्रियों व वाहनों की नियमित जांच के लिए नाका लगाया गया था। एक ऑटो-रिक्शा को रोका गया। चालक से 42 ग्राम चरस बरामद हुई। नसीर अहमद डार निवासी शालटेंग शिरी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

वहीं नावपोरा में पुलिस ने एक कार को रोका। वाहन में सवार लोगों की तलाशी लेने पर करीब 56 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी फैजान फारूक राथर निवासी वागोरा और मोहम्मद यासीन खांडे निवासी वारपोरा टंगमर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना क्रेरी में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें