फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: 110 किलो गांजा बरामदगी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। पुलिस ने 110 किलो गांजा बरामदगी मामले में शनिवार को दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 110 किलो गांजा बरामदगी में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। शनिवार को थाना श्रीगुफवारा की पुलिस ने दूसरे आरोपी को दबोचा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शालगाम क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक कार से करीब 110 किलो गांजा बरामद किया था। इस दौरान नजीर खाताना निवासी गुज्जर बस्ती शालगाम और अब्दुल राशिद भट निवासी शिटिपुरा तस्करी के आरोप में शामिल पाए गए। मौके पर नजीर खाताना को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि दूसरा आरोपी अब्दुल राशिद भट मौके से भाग निकला।
पुलिस ने फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया और शनिवार को उसे पकड़ लिया। मामले की जांच जारी है। तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों (फॉरवर्ड लिंक) की पहचान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें