कुपवाड़ा। पुलिस ने हजाज मार्केट क्षेत्र में चोरी के मामले को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की हुई संपत्ति बरामद की। मार्केट में 9 और 10 जनवरी की मध्यरात्रि के दौरान चोरी हुई थी। पुलिस ने 10 जनवरी को चोरी की जानकारी मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से विभिन्न स्थानों से जानकारी एकत्रित कर सुराग मिले। पुलिस ने जांच के दौरान एक संदिग्ध अख्तर अहमद मीर निवासी ड्रगमुला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद दो अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान शौकत मीर जो ड्रगमुला निवासी है। वहीं पुलिस ने तीसरे आरोपी का नाम जांच के चलते गुप्त रखा गया है। पुलिस ने बताया कि चोरी किया हुआ सामान आरोपियों के घर से बरामद कर लिया। बरामद किए गए सामान में रुपये, ड्राईफ्रूट्स और रेडीमेड कपड़े शामिल हैं। संवाद