फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: वाटरगाम में साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम व डंगीवाचा में यूपीआई फ्रॉड से नशे तक पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
- थाना दिवस : पुलिस अधिकारी बोले, लोगों के साथ मिलकर बनाएंगे अपराध मुक्त समाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बारामुला। पुलिस ने जनसंपर्क अभियान के तहत वाटरगाम में साइबर जागरूकता कार्यक्रम और सोपोर में डंगीवाचा थानों में थाना दिवस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन करने का पुलिस का उद्देश्य जनजागरूकता बढ़ाना और पुलिस-लोगों की साझेदारी मजबूत करना रहा। इस दौरान साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम व डंगीवाचा में यूपीआई फ्रॉड से नशे तक पर चर्चा की गई।
म्यूनिसिपल काउंसिल हॉल वाटरगाम में हुए साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम में स्थानीय लोग, व्यापारी और छात्र बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लोगों को यूपीआई फ्रॉड, ओटीपी स्कैम, सेक्सटॉर्शन, फिशिंग अटैक, फर्जी लोन एप और केवाईसी फ्रॉड जैसे बढ़ते साइबर खतरों के बारे में जानकारी दी गई। नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल, साइबर हेल्पलाइन 1930 और साइबर पुलिस स्टेशन सोपोर के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

पुलिस के जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत पीएस सोपोर और पीएस डंगीवाचा में एक साथ थाना दिवस मनाया गया। पीएस सोपोर में लोगों ने नशाखोरी, 100 दिन नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान, चोरी, अतिक्रमण, वेरिफिकेशन, महिला सुरक्षा, स्ट्रीट लाइट और सफाई से जुड़े मुद्दे उठाए। पीएस डंगीवाचा में नशा, जुआ, जमीन विवाद और लंबित वेरिफिकेशन पर चर्चा हुई। वहीं पुलिस अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें धैर्य से सुनीं और जहां जरूरी था, तुरंत निपटारे के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दूसरे विभागों से जुड़े मामलों को संबंधित सिविल अधिकारियों के साथ फॉलो-अप के लिए दर्ज किया गया। लोगों से अपील की गई कि नशा तस्करों, असामाजिक तत्वों और अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी साझा करें ताकि तुरंत कार्रवाई हो सके। पुलिस ने जागरूकता, जनसंपर्क और नियमित शिकायत निवारण के जरिए सामुदायिक साझेदारी मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। पुलिस ने कहा कि वह सुरक्षित और अपराध मुक्त समाज बनाने के लिए समर्पित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें