फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: मददगार की गिरफ्तारी से पुलवामा के आतंकी तंत्र को लगा बड़ा झटका, तलाशी अभियान के साथ जांच शुरू

Sun, 03 May 2026 01:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

उसके कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ की 183 बटालियन के जवानों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था। यह अभियान कसबयार (सीबी नाथ रोड) क्षेत्र में चलाया गया। जहां सुरक्षाबलों ने मोहम्मद उमर मलिक आतंकी सहयोगी को गिरफ्तार किया। मोहम्मद उमर कचीपोरा का निवासी है। उसकी तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 1 स्टार पिस्तौल, पिस्तौल की एक मैगजीन, 2 जिंदा कारतूस, 2 हैंड ग्रेनेड, एक आईफोन और एक एयरटेल सिम कार्ड बरामद किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस सफलता से इलाके में मौजूद आतंकवादी तंत्र को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 7/25 और यूएपीए की धारा 18, 20, 23, 39 के तहत एफआईआर दर्ज की है और जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


आतंकियों और मददगारों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी
प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपनी जीरो-टॉलरेंस नीति को दोहराया और आतंकवाद के खिलाफ अपने मिशन में पूरी तरह से अडिग रहने की बात की। सुरक्षाबलों का आतंकियों और उनके मददगारों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सतर्क रहें और किसी भी विश्वसनीय जानकारी को साझा करके पुलिस के साथ सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें