फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सुंबल ट्रांजिट कैंप में अमरनाथ यात्रियों को डीसी ने दिए फूल

विज्ञापन
बांदीपोरा में अमरना​थ यात्रियों का स्वागत। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदीपोरा। श्री अमरनाथ यात्रा पर निकले यात्रियों का पहला जत्था वीरवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बांदीपोरा जिले के सुंबल ट्रांजिट कैंप पहुंचा। रास्ते में स्थानीय अधिकारियों ने श्रद्धालुओं का फूलों से स्वागत किया।
यह काफिला दिन में जम्मू से कड़ी सुरक्षा के साथ निकला था और जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे व आगे के रास्तों पर सुरक्षा की कई परतों से गुजरते हुए उत्तरी कश्मीर पहुंचा। सुरक्षा बलों ने यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी अहम चेकपॉइंट्स पर कड़ी निगरानी रखी।
विज्ञापन

बांदीपोरा की डिप्टी कमिश्नर इंदु कंवल चिब ने वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में यात्रियों का फूलों से स्वागत किया। सुंबल ट्रांजिट कैंप में यात्रियों के लिए कुछ देर रुकने, खाने-पीने, रहने और मेडिकल मदद का इंतजाम किया गया था ताकि वे आगे गांदरबल जिले में बालटाल बेस कैंप की ओर बढ़ सकें। अधिकारियों ने ट्रांजिट सुविधा पर सुरक्षा बढ़ा दी है, एरिया डोमिनेशन टीमें और सर्विलांस यूनिट्स चौबीसों घंटे निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन

रास्ते और ट्रांजिट पॉइंट्स की सुरक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सशस्त्र सीमा बल के जवानों को तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में क्विक रिएक्शन टीमें भी तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें