फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: एलपीजी की बढ़ती कीमतों पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शमीमा रेना ने शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में एलपीजी और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल की कीमतों में भी इजाफा हो रहा है लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन




रेना ने कहा कि महंगाई के कारण किसान, गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के लिए हालात बेहद मुश्किल हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 से पहले कांग्रेस सरकार के समय एलपीजी सिलिंडर की कीमत करीब 430 रुपये थी और उस समय सात रुपये की बढ़ोतरी पर भाजपा ने देशभर में हंगामा किया था। सरकार ने एक साथ 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी जिससे आम लोगों की कमर टूट गई है।



शमीमा ने कहा कि व्यावसायिक सिलिंडर के दाम बढ़ने से होटल और रेस्टोरेंट कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। अगर यही स्थिति जारी रही तो लोगों के लिए घर से बाहर खाना भी मुश्किल हो सकता है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से अमीर और अमीर, गरीब और गरीब होता जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते के कारण कश्मीर के सेब कारोबार के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है क्योंकि विदेशी सेब के सस्ते आयात से स्थानीय बागवानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को संसद से लेकर सड़कों तक उठा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि एलपीजी और पेट्रोल की कीमतों को कम किया जाए। रेना ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम लोगों के हितों के साथ खड़ी रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें