फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: यूएपीए मामले में एसआईए ने बीरवाह में मारा छापा, घर की ली तलाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक प्राथमिकी की जांच के सिलसिले में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसआईए जम्मू की एक टीम ने वीरवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह इलाके में स्थित एक मकान पर छापा मारा और तलाशी अभियान चलाया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर अनिल शर्मा के नेतृत्व में पहुंची एसआईए जम्मू की टीम ने बीरवाह के चेवडारा स्थित मीर मोहल्ला में यह कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने यहां रहने वाले नजीर अहमद मीर के घर पर छापेमारी कर तलाशी ली। एसआईए की यह कार्रवाई जम्मू के जेआईसी पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के सिलसिले में की गई है। यह मामला यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत पंजीकृत है जिसके तहत एफआईआर की गहराई से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी अभियान के दौरान स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन का भी सहयोग लिया गया। बीरवाह पुलिस स्टेशन की एक टीम इस पूरी कार्रवाई के दौरान एसआईए के अधिकारियों के साथ मौजूद रही और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की। अधिकारियों ने फिलहाल छापे के दौरान बरामद हुए दस्तावेजों या सबूतों की प्रकृति के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें