बारामुला। पुलिस ने जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और नशे की समस्या से निपटने के लिए चलाए जा रहे अभियानों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक काउंटर नारकोटिक्स रिव्यू बैठक आयोजित की। यह बैठक एसएसपी बारामुला की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला बारामुला से नशे की समस्या को पूरी तरह खत्म करना था। विशेष रूप से एनडीपीएस मामलों की गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करना, चल रहे एनडीपीएस मामलों की समीक्षा करना और पुराने कॉमर्शियल क्वांटिटी के मामलों की दोबारा जांच कर समय पर दोषसिद्धि हासिल करना शामिल था।
बैठक के दौरान एनडीपीएस मामलों की स्थिति, पीआईटी एनडीपीएस प्रस्तावों, संपत्ति जब्ती, हॉटस्पॉट गांवों की पहचान, भांग और अफीम उन्मूलन अभियान, फील्ड यूनिट्स की क्षमता विकास, आईईसी जागरूकता अभियान, फार्मेसियों की सीसीटीवी निगरानी, एएनटीएफ, निदान पोर्टल के माध्यम से दोहराव वाले अपराधियों की ट्रैकिंग तथा जिले भर में प्रवर्तन अभियानों को तेज करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
एसएसपी बारामुला ने नशीले पदार्थों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए कि जांच समय पर पूरी हो, ड्रग नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और नशे की रोकथाम के लिए समुदाय के साथ बेहतर संपर्क बढ़ाया जाए। संवाद