बांदीपोरा। राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता हमीदा जान ने जम्मू और कश्मीर सरकार के बजट की आलोचना करते हुए कहा कि यह आम लोगों को बहुत कम राहत है। बजट में बांदीपोरा जिले की लंबित मांगों को नजरअंदाज किया गया।
बांदीपोरा में रविवार को जान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार का यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर के मुख्य मुद्दों को हल करने में विफल रहा है। यह बजट कागज पर तो अच्छा दिखता है लेकिन जमीन पर कश्मीर के आम आदमी के लिए खासकर बांदीपोरा जैसे पिछड़े जिलों के लिए कुछ भी खास नहीं है। उन्होंने बांदीपोरा के विधायकों से विधानसभा में जिले में एक लॉ कॉलेज, एक मेडिकल कॉलेज और एक महिला कॉलेज स्थापित करने के लिए मांग उठाने का आग्रह किया। इंफ्रास्ट्रक्चर की कमियों को उजागर करते हुए उन्होंने कहा कि जहां दूसरे जिले रेल कनेक्टिविटी की मांग कर रहे हैं वहीं बांदीपोरा अभी भी बुनियादी सड़क विकास के लिए संघर्ष कर रहा है। संवाद