फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लालपोरा, क्रूसन में 100 ग्राम तक के ओले गिरे, सेब-बादाम के बाग तबाह

विज्ञापन
कुपवाड़ा में पड़े ओले। संवाद
विज्ञापन
- धान- सब्जियों की फसल बर्बाद, किसान बोले- जिंदगी में पहली बार देखी ऐसी तबाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। लोलाब घाटी के लालपोरा, क्रूसन और आसपास के कई इलाकों में विगत शुक्रवार को हुई भारी ओलावृष्टि ने काफी तबाही मचाई। करीब 100 ग्राम वजनी ओले गिरने से लोग दहशत में आ गए। ओलावृष्टि से सेब और बादाम के बागों को काफी नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कई सालों में इतनी तेज ओलावृष्टि उन्होंने पहली बार देखी है। तेज ओलावृष्टि से सेब और अखरोट के बागों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। सब्जियों की फसल, धान के खेत और दूसरी नकदी फसलें भी पूरी तरह चौपट हो गईं। किसान परेशान हैं कि पूरी मेहनत पर ओलों ने पानी फेर दिया। वहीं स्थानीय निवासियों ने बताया कि ओलों का आकार और तीव्रता दोनों अभूतपूर्व थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई घरों की टिन की छतें और गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई। प्रभावित इलाकों के लोगों ने प्रशासन से तुरंत नुकसान का आकलन करने की मांग की है। किसानों और प्रभावित परिवारों ने सरकार से मुआवजे और राहत मदद की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें