अनंतनाग। नशे के कारोबार और नार्कोटिक्स नेटवर्क के खिलाफ जारी अभियान के तहत अनंतनाग पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से भारी मात्रा में चरस और नकदी बरामद की गई है।
पुलिस ने जांच के दौरान एक कार को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को 4 किलो 475 ग्राम चरस बरामद हुई। यह चरस मक्की के छिलकों में लपेटकर गाड़ी के दोनों आगे वाले दरवाजों की कैविटी में छिपाई गई थ्री। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से 50,000 रुपये की नकदी भी बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों सज्जाद अहमद भट निवासी डेडमेरीबाग, चरार-ए-शरीफ बडगाम तथा अब्दुल गनी डार निवासी तुलखान, बिजबिहाड़ा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गक्है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि इस नार्कोटिक्स नेटवर्क के आगे और पीछे जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। संवाद